9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election 2018 : भाजपा में टिकटों की रायशुमारी : दिग्गज दावेदारों को पार्टी ने किया ‘आऊट’

लोकशक्ति पर आज चढ़ेगा चुनावी रंग : पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि जीत संभावित उम्मीदवारों पर करेंगे मंत्रणा, सातों सीटों के लिए तीन नामों की पैनल जाएगी भोपाल

2 min read
Google source verification
patrika

BJP,party office,leaders,public representatives,State Office,

उज्जैन। भाजपा के संभागीय लोकशक्ति कार्यालय पर मंगलवार को चुनावी रंग देखने को मिलेगा। प्रदेश संगठन की ओर से मंत्री अंतरसिंह आर्य उज्जैन नगर व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत जिले की सीटों के लिए रायशुमारी करने आएंगे। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, निगम मंडल अध्यक्ष व मोर्चो के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी अपनी पसंद व क्षेत्र की स्थिति से संगठन नेताओं को अवगत कराएंग। सुबह 11 बजे से रायशुमारी शुरु होगी। सबसे पहले उत्तर, फिर दक्षिण व बाद में ग्रामीण सीटों का नंबर आएगा। इधर पार्टी ने रायशुमारी में कोई टकराव ना हों इसके लिए दिग्गज दावेदारों को अन्य शहरों मेंं रायशुमारी की जवाबदारी सौंपते हुए अन्य जिलों में भेज दिया। यानी वे खुद अपनी दावेदारी प्रत्यक्ष में नहीं रख पाएंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पहली बार रायशुमारी करवा रही है। उद्देश्य है की जमीनी कार्यकर्ताओं की और से नाम आएं ओर इन्हीं में से किसी को टिकट मिलें। तय हुआ है की पदाधिकारियों व अपेक्षित जनप्रतिनिधियों में जिन नामों पर अधिक राय मिलेगी। एेसे तीन दावेदारों का पैनल प्रदेश संगठन तक जाएगा ओर इन्हीं में से किसी एक का टिकट फायनल होगा। पार्टी के मौजूदा विधायक भी अपने नाम की सर्वाधिकता के लिए पदाधिकारियों को मनाने में जुटे है।

रायशुमारी में ये पदाधिकारी अपेक्षित
सभी विधानसभाओं से पार्टी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी रायशुमारी में अपेक्षित रहेंगे। सभी को अपने क्षेत्र से संबंधित विस में बात रखने का अवसर मिलेगा। इसी तरह सांसद, महापौर, सभापति, विधायक, निगम मंडल अध्यक्ष भी अपने क्षेत्र संबंधी नाम रखेंगे। इस तरह के उज्जैन दक्षिण 63 व उत्तर में 65 पदाधिकारी रायशुमारी में अपेक्षित है।

विधायक ने देवास में करा ली रायशुमारी

जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा व दक्षिण विधायक मोहन यादव को देवास प्रभारी बनाया गया था। मंत्री मिश्रा की व्यस्तता होने से उन्होंने तय शैड्यूल के एक दिन पहले सोमवार को रायशुमारी रखवा ली। इसके लिए यादव भी देवास गए, लेकिन एनवक्त मंत्री का आना रद्द हो गया। लिहाजा पार्टी ने सिहोर के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सुराणा को पहुंचाया। सोमवार रात को ही यादव व सुराणा ने वहां रायशुमारी करवा ली।
रायशुमारी करने किस नेता को कहां भेजा

नेता शहर
पारस जैन बड़वानी

इकबाल सिंह गांधी नीमच
अनिल जैन कालूहेड़ा इंदौर

मोहन यादव देवास
जगदीश अग्रवाल बैतूल

राजपालसिंह सिसौदिया
तेजबहादुर सिंह चौहान मुरैना

वीरेंद्र कावडि़या बड़वानी