उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में काफी तेजी आने लगी है। इन्ही में से एक जिला है उज्जैन। उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2718 हो गई है। जबकि, 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2097 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 532 केस एक्टिव हैं। इनमें से 154 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।