
पहले पति का कराया 40 लाख रुपए का बीमा, फिर प्रेमी के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट
उज्जैन/ एसएएफ जवान की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, मामले में पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि, एसएएफ जवान की हत्या उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का प्रेमी सीआरपीएफ का जवान है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि, प्रेमी की तलाश अभी जारी है।
सीआरपीएफ जवान भी है आरोपी
जानकारी के अनुसार, मामला नागझिरी थाना क्षेत्र है, जहां कल पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाले एक एसएएफ जवान बलवीर सिंह की लाश मिली थी। एसएएफ बलवीर सिंह की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि, ड्यूटी से लौटने के बाद जवान छत पर ही सोया था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बलवीर सिंह की हत्या को अंजाम दिया।
पढ़ें ये खास खबर- अब इस तरह कोरोना वायरस से मिलेगी मुक्ति, फॉलो करना होगा ये डाइट प्लॉन!
हत्या से पहले करवाया पति का 40 लाख का बीमा
आपको बता दें कि, पति की हत्या करने का प्लॉन पत्नी द्वारा काफी पहले से बनाया जा रहा था। वारदात से कुछ दिन पहले ही बलवीर की पत्नी ने उसका 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था। ताकि, घटना को अंजाम देने के बाद बीमा राशि का भी फायदा ले सकें। इससे ये तो साफ है कि, हत्या की साजिश लंबे समय से बनाई जा रही थी।
Updated on:
20 Jun 2020, 11:03 PM IST
Published on:
20 Jun 2020, 11:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.