29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में नहीं होने देंगे अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग

संतों ने कहा— मंदिर आस्था का केंद्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

deepak deewan

•

Updated: 21 Oct 2021, 1:57 PM IST

mahakal_shikhar.png

संतों ने कहा— मंदिर आस्था का केंद्र

उज्जैन. मंदिर आस्था का केंद्र हैं, ये कोई शूटिंग के स्थान नहीं हैं— यह कहते हुए महाकाल मंदिर में फिल्म की शूटिंग का विरोध किया जा रहा है. महाकाल मंदिर में अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 2 की शूटिंग प्रस्तावित है पर शहर के संत समाज ने इसका विरोध करने की बात कही है.

उज्जैन में फिल्म ओ माय गॉड 2 की शूटिंग की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं. यह अक्षय कुमार की ही फिल्म ओ माय गॉड का सीक्वल है. मूल फिल्म में धार्मिक क्रियाकलापों की हंसी उडाई गई थी जिसपर उस समय भी विवाद हुआ था. फिल्म ओ माय गॉड में दिखाए गए सीन के आधार पर ही ओ माय गॉड 2 का विरोध किया जा रहा है.

IMAGE CREDIT: patrika

इस संबंध में परमहंस डॉ अवधेशपुरी महाराज ने संत समाज की ओर से अपना विरोध दर्ज कराया है. उनका कहना है कि अक्षय कुमार ने फिल्म ओ माय गॉड में हिंदू मान्यताओं का मखौल उडाया था. ऐसे में उन्हें महाकाल मंदिर में शूटिंग की इजाजत देना गलत है. मंदिर प्रशासन के इस कदम से संत समाज में गहरा आक्रोश है.

मुंडन कराकर लौट रहे 25 लोग हुए हादसे का शिकार, मच गया कोहराम

डॉ अवधेशपुरी महाराज ने यह भी कहा कि महाकाल मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. ये कोई शूटिंग स्थल नहीं है. इसलिए मंदिर में फिल्म की शूटिंग होना ही नहीं चाहिए. उन्होंने यह मांग भी कि अक्षय कुमार फिल्म की स्क्रिप्ट संत समाज को दे और उनकी सहमति के बाद ही यहां पर शूटिंग की इजाजत दी जानी चाहिए.