28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कायाकल्प में उज्जैन की लंबी छलांग, पहले पायदान पर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मिला तोहफा६ महीने में ४९वें पायदान से पहले पर पहुंचे हम, स्वास्थ्य मंत्री ने किया कायाकल्प के विजेता को पुरस्कृत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2018, 7:33 PM IST

patrika

World health day

उज्जैन. शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कायाकल्प प्रतियोगिता के विजेता हमारे जिला अस्पताल को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर सिविल सर्जन को अस्पताल में मरीजोंं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए १५ लाख की इनाम राशि प्रदान की गई। बीते ६ महीने में सबसे तेज गति से अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को दी जाने वाली उपचार में सुविधाओं को बढ़ाने के चलते ये पुरस्कार प्रदान किया गया। यानि हर तीन दिन में जिला अस्पताल शिखर की ओर एक कदम बढ़ाते हुए विजेता बना।

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने भोपाल में आयोजित कायाकल्प के विजेता जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया को पुरस्कार प्रदान किया। बीते वर्ष हुई कायाकल्प प्रतियोगिता में जिला अस्पताल ४९वें पायदान पर रहा था। इस पर अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य मुख्यालय की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी। अस्पताल की व्यवस्थाओं में प्रदेश में सबसे तेज गति से बदलाव के चलते ये इस पुरस्कार से अस्पताल प्रबंधन को नवाजा गया। दूसरे पायदान पर टीकमगढ़, तीसरे पर खंडवा अस्पताल रहा।

इन बदलावों ने बनाया विजेता