30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, अजीबो गरीब है ये मामला

चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2023, 4:05 PM IST

News

श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, अजीबो गरीब है ये मामला

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि, यहां स्थित एक श्मशान घाट से महिला की अस्थियां चोरी हो गई हैं। मृतका के मायके पक्ष से ये शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उसके ससुराल पक्ष पर अस्थियां चुराने का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि, जब वो अस्थि संचय के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो उन्हें वहां अस्थियां नहीं मिलीं। इसपर महिला के घर वालों ने श्मशान घाट पर ही डायल 100 को फोन कर पुलिस को वहीं बुला लिया।

आपको बता दें कि, उमरिया के विकटगंज में रहने वाली 30 वर्षीय उमा झारिया का विवाह बरौदी में रहने वाले अरुण झारिया से हुआ था। लगातार बीमार रहने के कारण ससुराल पक्ष के लोग बेटी को मायके चोड़ गए थे। इसके बाद से ही महिला का इलाज मायके में रहकर करवाया जा रहा था, लेकिन लगातार बीमार रहने के कारण 13 जनवरी को उमा झारिया की मौत हो गई। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार नजदीकी श्मशान घाट में कर दिया गया। इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत 16 जनवरी की सुबह महिला के मायके पक्ष के लोग अस्थि संचय करने पहुंचे थे। लेकिन, अस्थियां चोरी की घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष को भी श्मशान घाट बुलवा लिया।

यह भी पढ़ें- सनसनी : सराफा दुकान में लूट करने घुसे बदमाश, व्यापारी को मारी 3 गोलियां


जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी का कहना है कि, उमा झारिया की मौत के कुछ दिन पहले ही पति, सास और ससुर के खिलाफ 498 प्रकरण कायम किया गया था। मृतिका की मौत के बाद मर्ग कायमी भी की गई है। साथ में ये भी बताया गया कि, मृतिका के माता - पिता ने ये जानकारी दी है कि, अस्थि संचय कर नर्मदा नदी में प्रवाहित कर दिया है। कुल मिलाकर के मृतिका की मौत के मामले में आरोपी आम घटना को एक नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच के बाद ही किसी निष्कर्श पर पहुंच पाएगी।

यह भी पढ़ें- देश की महिलाओं - बेटीयों को आत्मनिर्भर बनाएगा 'मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट', हेमा मालिनी बनी आइकॉन

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो