3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP पुलिस की पहल : इस तरह जरूरतमंदों की जान बचा रहा है मिशन ‘रक्‍तांजलि’

पुलिस का मिशन 'रक्‍तांजलि' बना जरूरतमंदों का वरदान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2020, 6:17 PM IST

NEWS

MP पुलिस की पहल : इस तरह जरूरतमंदों की जान बचा रहा है मिशन 'रक्‍तांजलि'

भोपाल/ कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में मध्य प्रदेश पुलिस ( MP Police ) की लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने और व्यवस्थाओं को स्थापित करने में अहम भूमिका देखने को मिली। इसी मिशन के तहत अब पुलिस का इसमें एक और अध्याय जुड़ गया है। पुलिस जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट (blood donation) कर उनकी जान बचाने का भी प्रयास कर रही है। जरूरी संस्थाओं से पुलिस जुड़ी है और जरूरत पड़ने पर स्वेच्छा से पुलिसकर्मी ब्लड डोनेट कर रहे हैं। मिशन की शुरुआत उमरिया जिले से हुई। यहां के एसपी सचिन शर्मा की पहल पर अभी तक कई लोगों की जान बचाई जा सकी है। एसपी के इस मिशन में अब मध्य प्रदेश की मैदानी पुलिस भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 12798, अब तक 546 ने गवाई जान


इस तरह काम कर रहा है मिशन

उमरिया जिले में पुलिस के मिशन रक्‍तांजलि की जमकर सराहना हो रही है। पुलिस जिले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था तो संभाल ही रही है, साथ ही ये अपना रक्तदान करके लोगों की जान बचाने का प्रयास भी कर रही है। उमरिया पुलिस ब्‍लड बैंक यूनिट, एनजीओ और अन्‍य संस्‍थानों के संपर्क में रहकर जरूरतमंद मरीजों को रक्‍तदान कर रही है।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Effect : इस बार मानसून में पिकनिक स्पॉट्स नहीं जा सकेंगे आप


100 से ज्यादा लोगों का बचाया जा चुका है जीवन

हालही में शुरू किए गए मिशन रक्‍तांजलि में अब तक जिले के 100 से ज्यादा लोगों को रक्तदान कर उनकी जान बचाने का प्रयास किया गया है। नौजोराबाद तहसील में रहने वाली भानमति को ऑपरेशन के दौरान खून की ज़रूरत थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना मिलते ही सूबेदार अभिषेक जंगेला और उप निरीक्षक वर्षा बैगा अस्‍पताल पहुंचे ओर जरूरत मंद व्यक्ति को रक्‍तदान किया।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश के कॉलेजों में इस साल भी नहीं होंगे छात्र संघ चुनाव, जानिए वजह


अन्य जिलों में भी हुई शुरुआत

वहीं आठ साल की साक्षी बैगा को आरक्षक अनंत श्रीवास ने और पीलिया से पीड़ित नौ साल की सीता कोरी के लिए प्रधान आरक्षक अभय प्रताप सिंह ने रक्‍तदान किया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि, इस सामाजिक सरोकार से जुड़े संवेदनशील मिशन में पुलिसकर्मी तत्‍परता से योगदान दे रहे हैं। उमरिया के बाद दूसरे जिलों में भी ये मिशन रफ्तार पकड़ने लगा है।