9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जनजातीय गौरव सम्मान समारोह’ में पहुंचे शिवराज, दी करोड़ों की सौगात

-उमरिया में 'जनजातीय गौरव सम्मान समारोह' में शिवराज -बिरसा मुंडा की प्रतिमा का सीएम ने किया माल्यार्पण-सीएम ने किया विभिन्न कार्यो का शिलान्यास-आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Nov 2020, 5:18 PM IST

News

'जनजातीय गौरव सम्मान समारोह' में पहुंचे शिवराज, दी करोड़ों की सौगात

उमरिया/ मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के ग्राम डगडौआ में आयोजित 'जनजातीय गौरव सम्मान समारोह' में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां विभिन्न कार्यो का शिलान्यास किया।

पढ़ें ये खास खबर- बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'निवार', पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

सीएम शिवराज की सौगात

बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 8.71 करोड़ के भवनों का लोकार्पण और 21 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। आजीविका मिशन की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

पढ़ें ये खास खबर- मानवता शर्मसार : मानसिक विक्षिप्त महिला को खंबे से बांधा, वीडियो वायरल होने पर पर जागा प्रशासन

कन्या पूजन कर मंच पर पहुंचे

कोरोना जब तक है तब तक माल्यार्पण होंगे। पगड़ी जनता का सम्मान है जिसे सिर पर धारण कर जनता की सेवा करना है। सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के लुए जमीन दान करने वाले नत्थूलाल कोल को मंच पर बुलाकर पगड़ी पहनाकर सीएम ने सम्मानित किया।