4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़का-लड़की करना चाहते थे शादी, घर वालों ने किया इनकार, तो दोनों ने खेत में कर डाला ये काम

परिवार के लोगों ने शादी से किया इनकार तो दोनों ने...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 28 May 2018, 8:57 AM IST

Girl death and boy injured in Unnao UP crime news

लड़का-लड़की करना चाहते थे शादी, घर वालों ने किया इनकार, तो दोनों ने खेत में कर डाला ये काम

उन्नाव. क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। प्रेमिका की हत्या के बाद उसने स्वयं को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेत में युवती के शव और गंभीर रूप से घायल युवक को तड़पते देख गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के परिवारीजन शादी में रोड़ा अटका रहे थे। जिसके कारण सिरफिरे आशिक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को हैलट में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कबूलपुर मजरा फत्तेपुर की घटना

घटना फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर के मजरा कबूलपुर का है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़वा निवासी शिवकुमार ने फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कबूलपुर रहने वाली नाबालिग युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने स्वयं को भी चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। नाबालिग किशोरी का शव और गंभीर रूप से घायल युवक के पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया।

खेत पर गए थे परिवारीजन

परिजनों ने बताया कि खेत में काम करते समय उन्हें जानकारी मिली की लड़की का शव पड़ा है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि खेत में किशोरी का शव पड़ा है और युवक गंभीर रूप से तो घायल है और तड़प रहा है। घायल शिवकुमार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गढ़वा का रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के परिवारीजन शादी में रोड़ा अटका रहे थे। परिवारीजन दोनों की शादी से इंकार कर रहे थे। जिस पर प्रेमी ने खतरनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार और क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ पहुंच गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि युवक के हमले से किशोरी की मौत हो चुकी है। जबकि वह स्वयं गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश