2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के मंत्री ने खोला सबसे बड़ा राज, पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नरेंद्र मोदी की तरह शासन चलाए जाने की घोषणा के बाद उनकी जीत हुई है...

3 min read
Google source verification
UP minister Brajesh Pathak on PM Narendra Modi central government

योगी के मंत्री ने खोला सबसे बड़ा राज, पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के राष्ट्रपति

उन्नाव. लोकप्रियता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति को भी पीछे छोड़ चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हिलेरी क्लिंटन के जीतने की चर्चा थी। लेकिन डोनल ट्रंप द्वारा नरेंद्र मोदी की तरह शासन चलाए जाने की घोषणा के बाद उनकी जीत हुई है। अमेरिकी लोगों ने उनकी बातों पर भरोसा किया। स्थानीय निराला परीक्षा गृह में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करने आए कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने उक्त विचार व्यक्त किया।

22 राज्यों में भाजपा या उनके समर्थक की सरकार

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। विभिन्न राज्यों की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का सफाया होता चला गया। आज बाईस राज्यों में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सरकारें हैं।पिछले चार सालों में भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति का अनुसरण करते हुए देश की जनता के हित के लिए काम कर रही है। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित है जन धन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आज का भी जिक्र किया। इस मौके पर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की जीत की भी चर्चा की।

4 साल पूर्व घोटालों का देश बन चुका था भारत

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश को घोटालों का देश कहा जाता था। परंतु मोदी जी के 4 साल के कार्यकाल में घोटाले की एक भी खबर अखबार के पन्नों में नहीं आई। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले की तस्वीर सबको याद है। हमारे देश में पाकिस्तान के सैनिक घुसते थे और सैनिकों के सर काट के ले कर चले जाते थे। वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट पर डाल देते थे। उस समय बहुत शर्म महसूस होती थी अपने अंदर हीन भावना आती थी। उन्होंने कहा कि जबसे मोदी प्रधानमंत्री बने है। हम सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को अंदर घुसकर मार रहे हैं। प्रधानमंत्री एक तरफ देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

आज भारत अग्रणी देशों में शामिल

हमारे देश के विदेश मंत्री हुआ करते थे जो संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का पक्ष रखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भाषण दिया और जब आधा भाषण दे चुके तो किसी विदेशी ने बताया कि साहब आप भारत का नहीं फ्रांस का भाषण पढ़ रहे हैं। तब उनको एहसास हुआ। इस प्रकार के हमारे राजनीतिक नेता हुआ करते थे। आज योग के कारण पूरा विश्व भारत के पीछे खड़ा है। आज हम अग्रणी भूमिका में अपने आप को पाते हैं। हम 21 जून को योग दिवस मनाने का काम कर रहे हैं। पंकज गुप्ता ने कहा कि जब मैं पहली बार अपनी विधानसभा का सदस्य बना तो सर्वे कराया। जिसमें मुझे जानकारी मिली कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 400 गांव मजरे हैं। उसमें भी 190 गांव में बिजली थी। केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद हमारे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का विद्युतीकरण हो चुका है।

भाषण तो अच्छा लेकिन मॉनिटरिंग कौन करता है- ओम शंकर त्रिपाठी

बुद्धिजीवी सम्मेलन के मुख्य वक्ता ओम शंकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा वक्ता बहुत अच्छे भाषण देते हैं लेकिन भाषण का समाज में प्रतिफलित होना आवश्यक है। उन्होंने स्वागत में माला पहनाई जाने की जगह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शिकायतें गिनाए जाने की बात कही। त्रिपाठी ने कहा कि पंकज गुप्ता के कथनानुसार उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में बिजली पहुंच चुकी है लेकिन उन्नाव में बिजली कितनी आती है इसकी मॉनिटरिंग कौन करता है इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में ही कई कई घंटे बिजली नहीं आती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, अनुराग अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, हरि सहाय मिश्र, दुर्गेश सिंह चंदेल, अरुण दीक्षित, किरण सिंह, संजीव त्रिवेदी, विजय द्विवेदी मौजूद थे।

Story Loader