
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है। जिसमें उन्नाव की एक महिला भी शामिल है। जो सिकंदरा राऊ में हो रहे सत्संग में भाग लेने के लिए अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ गई थी। सत्संग समाप्त होने के बाद भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए झुकी महिलाओं के ऊपर एक के बाद एक अनुययाई गिरते चले गए। इस दौरान सेवादारों ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। जिससे लोग फिसलने लगे और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। बाबा के सत्संग में शामिल होने गई उन्नाव की महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे का भी कहीं पता ही नहीं चला। मौत की खबर मिलने के बाद पति हाथरस के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने बेटे को भी बरामद कर लिया है।
बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी राजन की पत्नी रूबी हाथरस जिले के सिकंदरा राव में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। अपने साथ 5 वर्षीय पुत्र सियांश को भी ले गई थी। सत्संग खत्म होने के बाद भोले बाबा की चरणों की धूल लेने के लिए अनुयायियों में भगदड़ मच गई। धूल लेने के लिए झुकी महिलाएं फिर उठ नहीं सकी। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए निकलते रहे। रूबी रायबरेली के नरसिंहपुर गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी बक्सर गांव में हुई थी।
इसी भगदड़ में रूबी और उसका बेटा सियांश से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रूबी की मौत हो गई। सियांश का कहीं पता नहीं चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया। परिवारी जनों का रो-रो का बुरा हाल है। राजन रूबी के शव को लेने के लिए हाथरस गया है। बताया जाता है सियांश को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Updated on:
03 Jul 2024 06:39 pm
Published on:
03 Jul 2024 06:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
