22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना नंबर की नई गाड़ी से लूट की वारदात को दिया अंजाम, लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

दंपति के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख कर बाइक छोड़ भाग गया था लुटेरा...

2 min read
Google source verification
Police arrested thieves in Unnao UP hindi news

बिना नंबर की नई गाड़ी से लूट की वारदात को दिया अंजाम, लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

उन्नाव. बिना नंबर की अपनी नई मोटरसाइकिल से लूट की घटना को अंजाम देने वाला लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके पास से पुलिस ने लूटे गए नकदी और जेवर को भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लुटेरे के पास से बिना नंबर की लूट में प्रयुक्त हुई मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि गन प्वाइंट पर लेकर लुटेरे ने बाइक सवार दंपति को लूटा था। इस बात की जानकारी प्राप्त की जा रही है कि पकड़ा गया अभियुक्त इसके पूर्व अन्य घटनाओं में तो शामिल नहीं था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

अभी की जा रही है पूछताछ

क्षेत्राधिकारी नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विगत बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे कानपुर मैं मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे सूर्यपाल यादव पुत्र होरीलाल निवासी महरामऊ बीघापुर और उनकी पत्नी फूलकली को लुटेरे ने कट्टे की नोक पर लूट लिया था। लुटेरे ने 10000 रुपए नगद मोबाइल और पत्नी के झुमके और अन्य जेवर लूट लिए थे। अचलगंज थाना क्षेत्र के वेथर कूल्हा गाढ़ा मार्ग पर पर हुई लूट की घटना के समय सूर्यपाल यादव द्वारा चोर मचाए जाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े थे। जिसके बाद लुटेरा अपनी बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया था। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरे तक पहुंच सकी।

पुलिस ने लूट का सामान किया बरामद

विवेचना के बाद पुलिस ने अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव निवासी राजेश पासी पुत्र कल्लू को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि लुटेरे के पास से पुलिस ने लूट के रुपए सहित महिला के चैन और झुमका भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने लुटेरे के पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। इसके साथ ही सूर्यपाल का आधार कार्ड, फोटो, तीन सिम, मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़ने वाली टीम ने अचलगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम गोविंद सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।