Public holidays उत्तर प्रदेश सरकार ने मार्च महीने में तीन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिनमें 13 और 14 मार्च लगातार 2 दिन शामिल हैं। इसके साथ ही 31 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन दिनों में सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। स्कूल, कॉलेज, बैंक में भी छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी अवकाश तालिका के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण दिन सभी विद्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश बैंक यूनियन की अवकाश तालिका में भी 13, 14 और 31 मार्च को छुट्टी है।