31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी – नीतीश कुमार पर सांसद साक्षी महाराज का हमला कहा, चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए

Sakshi Maharaj attack कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर बरसते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहाकि, जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ा था। उसके टुकड़े कर दिए थे। वह किस मुंह से भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Sep 2022, 2:27 PM IST

राहुल गांधी - नीतीश कुमार पर सांसद साक्षी महाराज का हमला कहा, चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए

राहुल गांधी - नीतीश कुमार पर सांसद साक्षी महाराज का हमला कहा, चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर बरसते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहाकि, जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ा था। उसके टुकड़े कर दिए थे। वह किस मुंह से भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन लोगों को तो चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। साक्षी महाराज ने इसके अतिरिक्त सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व बिहार सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। कहा बरसाती मेंढक हैं। मदरसों सर्वे पर असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहाकि, सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्णय सही है।

बरसाती मेंढकों को टर्र टर्र कर लेने दीजिए

अपने विवादित बयानों और तल्ख टिप्पणी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार रात एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, भारत को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे और सीएम और पूर्व सीएम की मुलाकात पर कहा कि, जब बरसात होती है तब कुछ बरसाती मेंढक टर्र-टर्र करने लगते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 आ रहा है तो बरसाती मेंढकों को टर्र टर्र कर लेने दीजिए।

यह भी पढ़ें -फ्री राशन व्यवस्था बंद होने से मायावती नाराज कहा, जल्द शुरू हो गरीब कल्याण अन्न योजना

मदरसे आतंकियों के अड्डे

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने मदरसों के सर्वे को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये निर्णय सही है। मैं उनका धन्यवाद करुंगा, पहले भी कहता आ रहा हूं। कुछ मदरसे आतंकियों के अड्डे हैं। लेकिन मेरे बयान को विवादित कहा गया था। अब सही तरीके से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -बच्ची संग दरिंदगी, बेहोशी की हालत में छोड़ भागा आरोपी

भारत जोड़ो यात्रा क्या है जानें

कांग्रेस पार्टी की योजना के अनुसार सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अगले 150 दिनों में देश के 12 राज्यों और दो केंद्र-शासित प्रदेशों से गुज़र कर 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।