राष्ट्रपति से मिल चुका है बेस्ट स्काउट पुरस्कार
कुमार कन्हैया एक्टिंग के अलावा समाज सेवा और राष्ट्रसेवा में अपना समय देते हैं । पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के हाथों बेस्ट स्काउट का पुरस्कार भी पा चुके हैं। इसका श्रेय वह अपने गुरू अजय को देते हैं । वह कहते है कि अजय सर ही वह शख्स रहे जिन्होंने उनको गोष्ठियों, लघु नाटकों और दूसरी सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया।