पूरा मामला बाराबंकी जिले के जैदपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां कोला गहबड़ी गांव की रहने वाली 13 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां और उसका भाई जैदपुर स्थित श्री साईं इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। आज सुबह यह दोनों नाबालिग लड़कियां और उसका भाई कॉलेज के लिए निकले थे। दोनों नाबालिक लड़कियों का भाई तो कॉलेज पहुंच गया लेकिन यह दोनों नाबालिग छात्राएं स्कूल नहीं पहुंची।