UP Shikshak Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के 27,713 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 68,500 शिक्षक भर्ती मामले में मेरिट कम करने की याचिका खारिज करने के बाद, अब शिक्षा विभाग ने नए विज्ञापन के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं। हाई कोर्ट के आदेशानुसार, दो महीने के भीतर इस पर परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।