घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंजना सिंह और प्रोडक्शन टीम के बीच हो रही बहस को देखा जा सकता है। वीडियो में अंजना सिंह कहती हैं, "जब काम नहीं आता तो क्यों बुलाया? हाथ कैसे उठाया तुमने?" इस पर प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा जवाब देते हैं, "आपने मुझे मां-बहन की गाली दी थी।" इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग अंजना सिंह के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग प्रोडक्शन टीम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।