24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरसात होते ही फिर बढ़ी ठिठुरन भरी ठंड, 3 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित

  Highlights बरसात और ठंडी हवाओं के चलते तेजी से गिरा तापमान पहली से आठवीं तक के बच्चों की जिलाधिकारी ने बढ़ाई छुट्टियां सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद करने दिये आदेश  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 16 Jan 2020, 4:59 PM IST

download.jpeg

मुजफ्फरनगर । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से (Weather) मौसम बिगड़ गया है। इसी के चलते गुरुवार को (West UP) वेस्ट यूपी के जिलों में सुबह होते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन ने तीन दिन तक (School Closed) स्कूल बंद करने के आदेश दे दिये हैं। यह आदेश ठंड बढऩे के चलते जारी किये गये। जिसके तहत एक से आठवीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किये गये है।

एक साथ आने-जाने के लिए Toll Tax देने पर भी नहीं मिलेगी छूट, NHAI ने जारी किया सर्कुलर

ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सुनाया छुट्टी का आदेश

गुरुवार को हुई तेज बारिश और ठंडी हवा के चलते जिले में तेजी से तापमान गिर गया। ऐसे में स्कूल जाने वाले नौनिहालों को इस से बचाने के लिए डीएम ने जिले में तीन दिनों तक स्कूल बंद करने के आदेश दिये है। तीन दिन यानि 17 से 19 जनवरी तक जिले के सभी एक से आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

वेस्ट यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश से और बढ़ेगी ठिठुरन

बीएसए ने स्कूलों में भेजे छुट्टी के आदेश, कई जगह बदला गया समय

वहीं बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों की छुट्टी के आदेश दिये है। इसके साथ ही इस दौरान स्कूल खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अब 20 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इसके साथ ही वेस्ट यूपी के कई जिलों में ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। स्कूल सुबह सात या आठ की जगह नौ बजे खुलेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग