
Amit Shah and Anupriya Patel
वाराणसी. अपना दल कृष्णा गुट को जबरदस्त झटका लगा है। प्रतापगढ़ से अपना दल के सांसद कुवंर हरिवंश सिंह ने पार्टी छोडने की तैयारी की है, जिसका 26 फरवरी को लखनऊ में ऐलान किया जायेगा। सांसद ने अखिल भारतीय अपना दल के नाम से पार्टी बनाने की भी बात कही। कुंवर हरिवंश सिंह के साथ अपना दल के सैकड़ों नेता भी पार्टी छोडऩे वाले हैं। अपना दल में टूट से सबसे अधिक फायदा बीजेपी को मिल सकता है और प्रियंका गांधी की मेहनत पर पानी फिर जायेगा।
यह भी पढ़े:-
अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने सीटों को लेकर बीजेपी पर जबरदस्त दबाव बनाया हुआ था। अनुप्रिया पटेल व पार्टी के अध्यक्ष आशीष पटेल न प्रियंका गांधी से जाकर मुलाकात की थी जिसके बाद से अटकले लग रही थी कि बीजेपी से गठबंधन टूटने पर कांग्रेस के साथ मिल कर अपना दल चुनाव लड़ सकती है। ऐसे में अपना दल के टूटने से बीजेपी पर दबाव कम हो जायेगा और प्रियंका गांधी की मेहनत पर पानी फिर सकता है। यूपी में अपना दल के दो ही सांसद है। अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर व हरिवंश सिंह प्रतापगढ़ से सांसद है। हरिवंश सिंह के पार्टी छोडऩे से अपना दल की ताकत कम हो जायेगी। इसके चलते अनुप्रिया पटेल अब बीजेपी व कांग्रेस पर पहले की तरह दबाव नहीं बना पायेगी।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर की सभा में उमड़ी भीड़ देख कर बीजेपी नेताओं के उड़े होश, सपा, बसपा व कांग्रेस को भी लगा झटका
कही बीजेपी की तो नहीं साजिश
अपना दल के टूटने को लेकर बीजेपी की साजिश की आशंका जतायी जा रही है। श्रीमती कृष्णा पटेल के खास माने जाने वाले अपना दल सांसद हरिवंश सिंह लगातार अनुप्रिया पटेल पर हमला बोलते आये थे वह कहते थे कि अपना दल में अब परिवारवाद हावी हो गया है। हरिवंश सिंह ने बयान में कहा कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस टूट के पीछे बीजेपी की भी साजिश हो सकती है। अपना दल कमजोर होगा तो बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे में दबाव नहीं बना पायेगा।
यह भी पढ़े:-SSP ने एक साथ किया 99 सिपाहियों का तबादला, कारण जान कर रह जायेंगे दंग
Published on:
25 Feb 2019, 6:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.