जैतपुरा निवासी राजन जायसवाल के परिवार के ही चारों बच्चों ने यह सारी चीजे बनायी है। बच्चों के साथ स्नातक कर रहे लक्ष्य जायसवाल ने भी साथ दिया है। दो माह के अथक परिश्रम के बाद सारी चीजे तैयार हुई है। मॉडल बनाने में कक्षा-७ के पार्थ, कक्षा पांच के शौर्य व अर्थ शामिल है। बच्चों ने बताया कि हम लोगों ने चार एस्ट्रोनॉट बनाये हैं जिसमे तीन पुरुष है और महिला है। चौथे एस्ट्रोनॉट के महिला होने के प्रश्र पर बच्चों ने कहा कि कल्पना चावला भी महिला था और दुनिया में भारत का नाम किया था। चारों एस्ट्रोनॉट को दुर्गा पंडाल में लगाया जायेगा। इन्हें ऐसा बनाय गया है जिससे वह हवा में इस तरह घूमेंगे, जैसे अंतरिक्ष में सही के एस्ट्रोनॉट मूव करते हैं।
यह भी पढ़े:-बनारस में सक्रिय हुआ डी गैंग, इस बाहुबली का मिल सकता है साथ