वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। ऐसे में यहां पर इन दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर अन्य दिग्गज नेताओं को जमावड़ा लग रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार सभा करके केन्द्र व यूपी सरकार की योजना बताने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिरजा देवी सांस्कृति संकुल में वनवासियों को संबोधित किया। सीएम ने महिलाओं को योजना से जुड़ी जानकारी देने के साथ पूछा कि उन्हें गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, शौचालय, आवास मिला की नहीं। महिलाओं के नहीं कहने पर सीएम योगी को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।
यह भी पढ़े:-सपना चौधरी की बड़ी भविष्यवाणी, कहा लोकसभा चुनाव में इस पार्टी की बनेगी सरकार