10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert-मौसम हुआ बेरहम, बर्फीली हवा ढा रही सितम

तापमान में दर्ज की गयी गिरावट, अभी राहत मिलने के आसार नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Dec 2019, 7:26 PM IST

cold weather

cold weather

वाराणसी. ठंड का मौसम बेरहम हो चुका है। पूर्वांचल में बर्फीली हवा सितम ढा रही है। शुक्रवार को आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार बनारस में अधिकतम तापमान 13.0 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले के तामपान की बात की जाये तो न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। आने वाले दिनों में मौसम का यही हाल रहने की संभावना है और किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यानाथ पहुंचे बनारस, विकास कार्य की करेंगे समीक्षा

उत्तर पश्चिम की बर्फीली हवाओं से लोग कांपने को विवश हो गये हैं। गलन इतनी अधिक पड़ रही है कि हीटर, ब्लोअर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। गर्म कपड़े पहलने के बाद भी लोगों की कंपकपी जाने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से ही मौसम का यही हाल बना हुआ है। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली थी लेकिन गलन के आगे धूप की ताकत भी कमजोर हो गयी। धूप में भी बैठने पर लोगों को बर्फीली हवाएं चुभ रही थी। दोपहर के बाद सूर्य नारायन फिर से ओझल हो गये थे और पूर्वांचल फिर से सर्द हवाओं की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़े:-कब खुलेगा मर्डर का राज, बुलेटप्रूफ वाहन व लाइसेंसी रिवाल्वर भी नहीं बचा पायी थी ठेकदार की जान

सामान्य से 10 डिग्री कम है तामान
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान दिसंबर के अंतिम सप्ताह के अनुसार एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। दिन में धूप निकलने से गलन में वृद्धि होने के साथ घना कोहरा पडऩे की संभावना बढ़ गयी है।
यह भी पढ़े:-शासन की सख्ती: काम पर नहीं लौटने पर नौ लेखपाल पर मुकदमा दर्ज


जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि कड़ाके की ठंड से सबसे अधिक परेशानी लोगों के स्वास्थ्य को लेकर हो सकती है। आने वाले दो से तीन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं बेहद सर्द है इसका असर पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है। अभी बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़े:-जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त