30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था

हैदराबाद की घटना को बतायो बेहद दु:खत, पीडि़त परिवार के प्रति जतायी अपनी संवेदना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Nov 2019, 12:57 PM IST

Governor Kalraj Mishra

Governor Kalraj Mishra

वाराणसी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका है। मीडिया से बातचीत में कलराज मिश्रा ने कहा कि मैं बाबा विश्वनाथ को दर्शन हमेशा करता आया हूं। छात्र जीवन में जब अध्ययन करता था तब भी बाबा का दर्शन करता था। आज जिस मुकाम पर पहुंचा है वह बाबा की कृपा से है।
यह भी पढ़े:-यूपी साधने की मुहिम में जुटी RSS की बड़ी योजना का हुआ खुलासा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल व वहां की सीएम ममता बनर्जी के बीच के विवाद के प्रश्र पर राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। हैदराबाद की घटना को बेहद दु:खद बताते हुए पीडि़त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जतायी।मीडिया से वार्ता के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने विधि-विधान से महादेव की पूजा की। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम का मॉडल देखा और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी ली। बताते चले कि राज्यपाल की पौत्री डा.आकांक्षा की शादी बनारस से हो रही है। बाबतपुर स्थित लॉन से वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शादी समारोह में देश से लेकर राजस्थान तक के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-नये साल में शुरू होगा काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण, जारी हो चुका है 100 करोड़ का बजट

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश