जौनपुर के मूल निवासी सतीश चंद्र वर्ष 2002से वाराणसी में रह रहे हैं। हुकुलगंज में उनकी आभूषण की दुकान है और पास में ही अपना आवास बनवाया हुआ है। बीती रात सतीश दुकान पर थे। सतीश जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन काल किसी ने रिसीव नहीं की। इसके बाद छोटा बेटा शिवम दुकान पहुंचा तो देखा कि शटर बंद था। बगल की गली से पीछे के दरवाज में ताला और चाबी लगी थी। बेटा अंदर गया तो देखा कि वहा पर खून फैला हुआ है। दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ है। कमरे में ही खून से लथपथ सतीश पड़े हुए थे। उनके हाथ-पैर पीछे की तरफ बांधे हुए थे और मुंह में मफलर ठूस दिया गया था। शिवम ने पिता की हालत देख कर शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गये। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के लगभग आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसको लेकर भी व्यापारी आक्रोशित हो गये। व्यापारी के आक्रोश को देखते हुए वहां पर पांच थानों की फोर्स बुला ली गयी।
यह भी पढ़े:-शहर में बवाल करने वाले लोगों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, लगाये गये पोस्टर