काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा किकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिसर में जो भी प्रसाद विकता है, उसके मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पहले शहर में बिकने वाली मिठाई, प्रसाद के रूप में यहां बिकती थी। प्रसाद की शुद्धता, स्वच्छता, पवित्रता को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने यह निर्णय लिया कि प्रसाद का स्वयं निर्माण कराया जाएगा।