वाराणसी. मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के वालीदपुर के बिचलपुरा क्षेत्र में हुए ब्लास्ट से १३ लोगों की मौत प्रकरण में चौकाने वाली जानकारी सामने आयी है। जिला प्रशासन का दावा है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद स्वीच ऑन करने से यह हादसा हुआ है, जबकि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एरिया मैनेजर अंबरेश कुमार की माने से रसोई गैस के रिसाव और सिलेंडर फटने से इस तरह का हादसा नहीं हो सकता है। बयान से साफ हो जाता है कि सभी अधिकारी एक ही बात नहीं बोल रहे हैं जिससे ब्लास्ट को लेकर ऐसी और बाते हैं जिनका खुलासा होना बाकी है। एक खास बात और कि मकान के मलबे में सिलेंडर का टुकड़ा नहीं मिला है।
यह भी पढ़े:-महिला का बनाया अश्लील वीडियो, 1400 बार बदल डाले नम्बर, फिर भी नहीं छोड़ा पीछा