ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनके मोर्चा में बाबूू सिंह कुशवाहा, अनिल सिंह चौहान, प्रेमचन्द्र प्रजापति, रामधनी बिंद, देवेन्द्र निषाद शामिल है। यूपी चुनाव 2022 के पहले अन्य दल भी इससे शामिल होंगे। हमारा मोर्चा यूपी की ४०३ सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बीजेपी का जो विरोध करता है उसके खिलाफ कार्रवाई हो जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मान रहे हैं कि अधिकारी मंत्री की नहीं सुनते हंै विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है यही बात मैं कहता था तो खराब था। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र को चाहिए कि सीएम योगी को उनके पद से हटा दे। दुनिया ने देखा कि सरकार के खिलाफ सत्ता पक्ष के 200 विधायक ने धरना दिया था। सीएम योगी को समझ जाना चाहिए और खुद ही पद छोड़ जाना चाहिए। बीजेपी का विरोध करने पर डर नहीं लगने के प्रश्र पर कहा कि मैं शेर हूं। सियार नहीं हूं। कार्रवाई का डर अखिलेश यादव, मायावती व सोनिया गांधी को डर लगता होगा। हम शेर के बच्चे है और वह लोग सियार है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है ISI का एजेंट राशिद, यहां की भेज चुका था पाकिस्तानी हैंडलर्स को जानकारी