30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयरपोर्ट पर सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ी गयी अमेरिकी महिलाएं

पुलिस ने पूछताछ के बाद जब्त किया फोन, विदेशी महिलाओ ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि भारत में सेटेलाइट फोन प्रतिबंधित है
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Oct 2019, 6:12 PM IST

satellite phone

satellite phone

वाराणसी. बाबतपुर हवाई अड्डे पर दो अमेरिकी महिलाओं के पास सेटेलाइट फोन बरामद होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस दोनों महिलाओं को थाने में लाकर पूछताछ की। काफी देर पूछताछ के बाद पुलिस ने सेटेलाइट फोन जब्त करके विदेशी महिलाओं को छोड़ दिया है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि भारत में सेटेलाइट फोन का उपयोग करना प्रतिबंधित है।
यह भी पढ़े:-सर्राफा करोबारी को गोली मार कर लाखों की लूट, पिता को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया 10 साल का मासूम

बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह अमेरिका में रहने वाली सुसान मोना स्टीन पहुंची थी। उन्हें इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 2025 से बनारस से दिल्ली जाना था। सुसान के साथ उनकी एक महिला सहयोगी भी थी। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों विदेशी महिलाओं की सुरक्षा जांच की तो सेटेलाइट फोन मिला। सुरक्षाकर्मियों ने सेटेलाइट फोन से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पायी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना फूलपुर पुलिस पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने लेकर आयी। इसी समय वहां पर खुफिया विभाग के लोग भी पहुंच गये और महिलाओं से पूछताछ की। दोनों महिलाओं ने कहा कि उन्हें भारत में सेटेलाइट फोन प्रतिबंधित है इसकी जानकारी नहीं थी और गलती से सेटेलाइट फोन लेकर चले आये थे। पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने वायरलेस टेलीग्राम अधिनियम के तहत गर्मिन सेटेलाइट फोन को जब्त कर उससे किये गये कॉल की जांच में जुटी है। अमेरिकी निवासी दोनों महिलाएं सबसे पहले चीन गयी थी वहा से तिब्बत होते हुए नेपाल पहुंची थी। फिर भूटान की यात्रा की थी इसके बाद बनारस आयी थी और फ्लाइट से नई दिल्ली जाना था।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 10 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश