29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 24 को, 33 छात्रों को मिलेंगे 57 मेडल
Play video

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 24 को, 33 छात्रों को मिलेंगे 57 मेडल

स्वामी सुवोधानंद को सर्वाधिक 9 मेडल, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Dec 2017, 3:50 PM IST

वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 35 वा दीक्षांत समारोह 24 दिसम्बर को आयोजित किया गया है। शनिवार को वीसी प्रो.यदुनाथ प्रसाद दुबे ने योग साधना केन्द्र में समारोह से जुड़ी जानकारी मीडियो को दी। वीसी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 33 छात्रों को कुल 57 मेडल दिये जायेंगे। सर्वाधिक 9 मेडल वेदांत स्वामी सुवोधानंद को मिलेगा। इसके अतिरिक्त 28395 छात्रों को डिग्री भी मिलेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी का मिलता है साथ, बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ऐसे करते हैं चुनाव की तैयारी


उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के वीसी प्रो.अर्कनाथ चौधरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। वीसी प्रो.यदुनाथ प्रसाद दुबे ने कहा कि प्राकृत एंव जैनागम विभाग के एक छात्र को डीलिट् की उपाधि दी जायेगी। इसके अतिरिक्त दीक्षांत समारोह में 19 छात्रों को शोध उपाधि भी मिलेगी। मेडल पाने वालों में छात्राओं की संख्या सात है इसमे आयुर्वेद की छात्रा निधि वाजपेयी को दो मेडल मिलेगा। 26 छात्रों को 49 मेडल दिया जायेगा। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुल 61 मेडल दिया जाता है, लेकिन इस बार चार विषयों में तकनीकी कारणों से मेडल नहीं दिया जायेगा। मेडल की सूची पर आयी आपत्ति के संदर्भ में वीसी प्रो.दुबे ने कहा कि सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है इसलिए अब मेडल को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं है। पत्रकार वार्ता में प्रो.व्यास मिश्र, प्रो.दिनेश गर्ग, जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र, कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी आदि लोग भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी को सीएम योगी ने दिया बड़ा झटका, किया ऐसा काम कि उठने लगे सवाल

दीक्षांत समारोह में 28395 छात्रों को मिलेगी डिग्री
विश्वविद्यालय के 35 वा दीक्षांत समारोह में कुल 28395 छात्रों को डिग्री दी जायेगी। इसमे शास्त्री के संस्थागत 17432, शास्त्री के व्यक्तिगत 2342 , शास्त्री भूतपूर्व 2, शास्त्री के बैक व श्रेणी सुधार के 107, शिक्षाशास्त्री के 287 ,आयुर्वेदाचार्य के 14 , आचार्य के संस्थागत 6985, व्यक्तिगत 1113, आचार्य भूतपूर्व 2, बैक व श्रेणी सुधार 47, एमजेएमसी 44, विद्यावारिधि 19, वाचस्पति उपाधि 1दी जायेगी।
यह भी पढ़े:-संस्कृत विश्वविद्यालय में ढोल-नगाड़े संग विभिन्न पदों के लिए 71 प्रत्याशियों ने किया नामांकन