स्थानीय लोग सड़क जाम करने की भी तैयारी में थे लेकिन अधिकारियों के पहुंचने व समझाने पर उन्होंने कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लिया। परिजनों से मिलने के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि परिवार में घटना को लेकर आक्रोश है यह स्वाभाविक है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। एसएसपी ने बताया कि तीन लोग घर के अंदर गये थे। अभी तक की जांच से संकेत मिला हैं कि उनमे से एक व्यक्ति ऐसा भी है, जो यहां पर पहले भी आ चुका है। दुकान बंद करने का समय, कब करोबारी अकेला रहता है इसकी जानकारी अपराधियों के पास थी। एसएसपी ने कहा कि घटना को अंजाम देने से पहले रेकी भी की गयी होगी। पुलिस कप्तान ने बताया कि पानी पीने वाले लोटा से सिर पर वार कर हत्या की गयी है। अपराधी जाते समय खास सामान ही लेकर गये हैं। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही सही अपराधी को पकड़ेगी।
यह भी पढ़े:-संपत्ति विवाद में दामाद ने सास को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, हालत गंभीर