30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्वविद्यालय व कालेज में तेज हुआ छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रचार, भगवा सेना पर लगी निगाहे

काशी विद्यापीठ में मिल चुकी है करारी शिकस्त,जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Dec 2017, 3:50 PM IST

election booth

छात्रसंघ चुनाव

वाराणसी. निकाय चुनाव में मिली जीत से उत्साहित बीजेपी की युवा सेना को फिर से बड़ी परीक्षा देनी होगी। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में पहले ही भगवा सेना को झटका लग चुका है। काशी विद्यापीठ में एबीवीपी को बड़ी हार मिली है। गुजरात चुनाव से पहले इन जगहों के परिणाम आयेंगे।
यह भी पढ़े:-गुजरात चुनाव में बीजेपी को लगा झटका तो पीएम मोदी के लिए यह काम करना नहीं होगा आसान


निकाय चुनाव के चलते छात्रसंघ चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए पथराव व हंगामा को आधार मानते हुए ही बाद में चुनाव कराने का चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था। उस समय इस बात की चर्चा थी कि बीजेपी की भगवा सेना को छात्रसंघ चुनाव में करारी शिकस्त मिला है, जिसके चलते ही छात्रसंघ चुनाव को स्थगित किया गया है। निकाय चुनाव का परिणाम आ गया है और अब छात्रसंघ चुनाव होने वाला है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की बड़ी सौगात, यहां बनेगा एशिया का पहला फ्रेट विलेट

यूपी कालेज में सात दिसम्बर को होगा छात्रसंघ चुनाव
यूपी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन हो चुका था और मतदान के ठीक पहले ही चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। कालेज में अब छात्रसंघ चुनाव सात दिसम्बर को होगा। चार प्रमुख पद पर कुल ११ प्रत्याशी मैदान में है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। यहां पर कांग्रेस व बीजेपी की छात्र सेना में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। पिछली बार एबीवीपी को हराने के लिए एनएसयूवाई व राष्ट्रीय छात्र संगठन से गठबंधन कर लिया था और गठबंधन के प्रत्याशी को जीत भी मिली थी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी का नया दांव, गुजरात में दिखायेंगे यहां का विकास मॉडल

सपा के गढ़ में पहली बार मिली थी एबीवीपी की महिला अध्यक्ष को जीत
हरिश्चन्द्र पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन १७ व मतदान २७ दिसम्बर को होगा। हरिश्चन्द्र पीजी कालेज को सपा की छात्र सेना का गढ़ माना जाता है यहां पर पिछले साल पहली बार एबीवीपी की महिला अध्यक्ष ने चुनाव जीत कर इतिहास दर्ज किया था अब देखना है कि गुजरात चुनाव के पहले भगवा सेना को लोकतंत्र की नर्सरी कहे जाने वाले छात्रसंघ चुनाव में हार या जीत मिलती है।
यह भी पढ़े:-गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची से ऐसे मिले हालात, देखे वीडियो

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश