7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Police SI के अभ्यर्थियों की बढ़ी टेंशन, प्रवेश पत्र डाउनलोड में आ रही ये दिक्कत

यूपी दरोगा भर्ती 2017 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 7 Dec 2017, 4:21 PM IST

UP Police

यूपी पुलिस

वाराणसी. दरोगा भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा 12 से 22 दिसम्बर के बीच होने वाली है। जिसके लिए बुधवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। 6 दिसम्बर को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का पहला दिन रहा। शहर के साइबरों पर प्रवेश पत्र निकालने के लिए अभ्यर्थियों की लम्बी कतारें लगी रही। प्रवेश पत्र के लिए आए कई अभ्यर्थियों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। कारण लोड अधिक होने के कारण कई बार वेबसाइट बंद हो जा रही थी। जिससे अभ्यर्थी परेशान रहे। ये परेशानी वाराणसी में भी देखने को मिली। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 10- 22 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती, इन डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी इंट्री


बतादें कि बुधवार को शाम 6 बजे तक लगभग 80 हजार प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सके थे। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन क्षमता से अधिक लोगों के एक साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड की जिससे थोड़ी दिक्कतें आई उन्हें जल्द ही दूर करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें- इतने रूपए में पहुंचे वाराणसी से अहमदाबाद, आज से शुरू हो रही हवाई सेवा

ऐसे डाउनलोड करें दरोगा भर्ती का प्रवेश पत्र
सबसे पहले http://uppbpb.gov.in पर जाए। यहां आपको बिल्कुल बीच में लिंक - "उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2016 के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक " दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। आप यहां मांगी गई जानकारी जैसे नाम और डेट ऑफ बर्थ आदि डालें और डाउनलोड पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।


दरोगा भर्ती परीक्षा 12 से 22 दिसंबर के बीच ऑनलाइन यानी कंप्यूटर पर होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर बिल्कुल बीच में नया लिंक जारी कर दिया गया है, जहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता हैं।