10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

केंद्रीय मंत्री गंगवार के विवादित बयान पर सपाइयों में आक्रोश, दहन किया गया पुतला

सपा नेता देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संतोष गंगवार का पुतला दहन किया

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 23, 2018

आगरा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार द्वारा दिए गए विवादित बयान कि इतने बड़े देश में पेर की एक दो घटनाएं हो जाती हैं, तो बात का बतंगड़ न बनाएं पर सियासत गर्म हो गई है। समाजवादी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। केन्द्रीय मंत्री का टीडीआई माल के पास मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। दरअसल केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कल देश में हो रही रेप की वारदातों पर एक बयान विवादित बयान दे दिया। संतोष गंगवार ने बयान दिया था कि देश में रेप की एक दो घटनाएं होती रहती हैे, इसे रोका नहीं जा सकता है। इस तरह एक दो घटनाओं का बात का बतंगड़ बनाया जाता है ।इस बयान के बाद आज सपा नेता देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संतोष गंगवार का पुतला दहन किया गया।