30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अजयमेरु पैक्स-2019: गांधीभवन पर विशेष आवरण जारी, प्रदर्शनी का आयोजन
Play video

अजयमेरु पैक्स-2019: गांधीभवन पर विशेष आवरण जारी, प्रदर्शनी का आयोजन

अजमेर पोस्टल डिवीजन की ओर से बुधवार को सूचना केन्द्र सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आधारित जिला स्तरीय फिलाटेलिक प्रदर्शनी ‘अजयमेरु पैक्स-2019’ का आयोजन किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 5 Dec 2019, 3:26 PM IST

अजमेर. अजमेर पोस्टल डिवीजन की ओर से बुधवार को सूचना केन्द्र सभागार(Information Center Auditorium) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती(150th birth anniversary of Mahatma Gandhi) पर आधारित जिला स्तरीय फिलाटेलिक प्रदर्शनी ‘अजयमेरु पैक्स-2019’(Ajayemaru Packs-2019) का आयोजन किया गया। इसके तहत डाक विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि वन विभाग के चीफ कंजरवेटर राजेश कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि निदेशक डाक विभाग बी.एल.सोनल तथा प्रवर अधीक्षक पी.एल.सोमवंशी थे।

Read more: एडीए की लापरवाही से आबाद नहीं हो सकी वर्षों पुरानी पृथ्वीराज नगर व डीडी पुरम योजनाएं

कार्यक्रम में विभाग की ओर से गांधी भवन अजमेर पर एक विशेष आवरण का विरूपण किया गया। समारोह के दौरान महात्मा गांधी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अजमेर के विभिन्न स्कूलों के जूनियर व सीनियर वर्ग के करीब 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए कला विशेषज्ञ अशोक हजारा को आमंत्रित किया गया। समारोह में जूरी सीनियर फिलाटेलिस्ट महेन्द्र विक्रम सिंह तथा आर.के.भूतड़ा व प्रवर अधीक्षक पी.एल.सोमवंशी की कमेटी ने गोल्ड, सिल्वर व बॉंज मेडल के लिए नामित किया।

Read more:आरएसएस से जुड़े सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक आर.एस.मुनोत, पवन कुमार शर्मा,आई.एल.सांखला, घेवर चंद,राजेश कुमार सैनी,रज्जाक मोहम्मद सहित अन्य शामिल हुए। गुरुवार को महात्मा गांधी थीम पर आधारित प्रश्नोत्तरी एंव सेमीनार का आयोजन किया जाएगा इसके बाद प्रतियोगिताओं एवं डाक प्रदर्शनी के विजेताओं को प्रमाण पत्र तथ पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।

Read more: Protests: हैदराबाद और टोंक में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में छात्राओं ने यूँ दिखाया