29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अजमेर में 3 घंटे तक झमाझम बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा, वीडियो में देखें शहर का हाल
Play video

अजमेर में 3 घंटे तक झमाझम बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा, वीडियो में देखें शहर का हाल

हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों पर इंद्रदेव मेहरबान हो गए। अजमेर में घनघोर घटाएं गुरुवार को ताबड़तोड़ बरसी। झमाझम बारिश ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Aug 2019, 9:40 PM IST

अजमेर। हरियाली अमावस्या पर गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों पर इंद्रदेव मेहरबान हो गए। अजमेर में घनघोर घटाएं गुरुवार को ताबड़तोड़ बरसी। झमाझम बारिश ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया। बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया। कई इलाके तो बरसात और पानी के चलते टापू बन गए। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। मौसम विभाग ने सुबह 11.30 बजे तक 112 मिलीमीटर बरसात (सवा चार इंच) दर्ज की, जबकि सिंचाई विभाग ने 98 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की।

अजमेर में मूसलाधार बरसात ने तोड़ा 33 वर्षों का रिकॉर्ड, तेज बहाव में बह गया एक व्यक्ति, देखें Live Video