30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
FOG: कोहरे की चादर में लिपटा अजमेर पुष्कर घाटी से,देखिए वीडियो
Play video

FOG: कोहरे की चादर में लिपटा अजमेर पुष्कर घाटी से,देखिए वीडियो

अजमेर. जाते नवंबर में मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह जमीन पर ओस और आसमान पर बादलों संग कोहरा छाया रहा। सूरज के कोहरे-बादलों के आगोश में छुपने से लोगों को धूप नसीब नहीं हुई। मौसम में घुली ठंड और गलन ने परेशान किया। कई जगह लोग अलाव जलाकर उसके सहारे बैठे रहे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 29 Nov 2019, 11:44 AM IST

अजमेर. जाते नवंबर में मौसम अचानक बदल गया है। शुक्रवार सुबह जमीन पर ओस और आसमान पर बादलों संग कोहरा छाया रहा। सूरज के कोहरे-बादलों के आगोश में छुपने से लोगों को धूप नसीब नहीं हुई। मौसम में घुली ठंड और गलन ने परेशान किया। कई जगह लोग अलाव जलाकर उसके सहारे बैठे रहे।
अल सुबह से आसमान में बादल और कोहरा छा गया। लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। वाहनों, पेड़-पौधों और जमीन पर ओस भी नजर आई। सूरज नहीं निकलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। नलों में पानी भी बर्फ सा महसूस हुआ। मौसम में घुली गलन ने लोगों को परेशान किया। शाम होते ही सर्दी फिर बढ़ गई। शहर में कई जगह सडक़ों के किनारे और चाय-थडिय़ों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। रात के तापमान में करीब 3 से 6 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

पारे में जारी उतार-चढ़ाव

पारे में उतार-चढ़ाव कायम है। पिछले दिनों न्यूनतम पारा लुढक़ता हुआ 15 डिग्री तक पहुंच गया था। दो-तीन में यह फिर बढकऱ 16 से 17 डिग्री तक पहुंच गया। अब इसमें फिर गिरावट हुई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और कई प्रदेशों में चक्रवाती परिसंचार बनने से मौसम बदला है। यह सिलसिला अब दिसम्बर से जनवरी-फरवरी तक चलेगा।

अब बढ़ेगी सर्दी
साल का अंतिम महीना यानि दिसंबर शुरू होने को है। सर्दी की रंगत अब धीरे-धीरे बढ़ेगी। अगर न्यूनतम तापमान के लिहाज से देखें तो 13 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री के साथ सबसे सर्द दिन रहा था। इसके बाद बीते साल 28 दिसंबर को पारा 4.0 डिग्री पर जा पहुंचा था। अजमेर में दिसंबर-जनवरी के दौरान पारा 3 से 8 डिग्री के बीच रहता आया है।

Read More: Loot In Ajmer: पुलिस जुटी जांच में, लुटेरों का नहीं सुराग

Read More: एक बार फिर मौसम ने ली करवट : रात को तेज बारिश के साथ गिरे ओले ,बिजली गुल