7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Makar sankranti 2020 : आसमान में उड़ती ढेरों पतंग देख पुष्कर में विदेशी पर्यटक ने भी लड़ाए पेच ….

Makar sankranti 2020 : पुष्कर में मकर सक्रांति के अवसर पर विदेशी पर्यटक ने उड़ाए पतंग

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 15, 2020

अजमेर/पुष्कर . मकर संक्रांति (Makar sankranti 2020) के अवसर पर मंगलवार को तीर्थनगरी (pushkar) में जमकर पतंगबाजी हुई। विदेशी पर्यटकों (Foreign tourists) ने भी पतंगबाजी का लुत्फ उठाया। सुबह से मकानों की छतों पर डीजे की तेज आवाज पर पतंगें(kites) उड़ाने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। होटलों व रेस्टोरेन्ट की छतों पर हाथ में डोर की चरखियां लेकर स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी पतंग उड़ाने का मजा लिया।

Read More: Happy Makar Sankranti : इस मकर संक्राति जानें अपना राशिफल और कर लें ये काम…..

पुष्कर में जमकर हुई पतंगबाजी

पुष्कर मकर सक्रांति का पर्व सात समंदर पार से आए विदेशी पर्यटकों के लिए यादगार बन गया। मकानों की छतों पर उड़ाते रंग-बिरंगे पतंगों को देखकर विदेशी पर्यटक अपने आप को रोक नहीं सके तथा अनजान होते भी हाथ में चरखी व पतंग लेकर उड़ाने का प्रयास करने लगे। विदेशी पर्यटकों ने भी मकर सक्रांति के अवसर पर पुष्कर में पतंग उड़ाने का लुफ्त उठाया। राजस्थान में केवल पुष्कर और जयपुर ही दो ऐसी शहर है जहां पर मकर सक्रांति के अवसर पर जमकर पतंगबाजी होती है। पुष्कर में विगत कई वर्षों से पतंगबाजी का जोश बढ़ता जा रहा है , पुष्कर में जमकर पतंगबाजी हुई।

Read More: दादाबाड़ी में प्रतिष्ठा : पूजन में गंूजे मंत्र,जयकारों के साथ अभिषेक

पौषबड़ा व धार्मिक आयोजन

मकर संक्रांति पर बीकानेरी धर्मशाला के पास पाराशर कॉलोनी के रतन लाल पंवार, ओमप्रकाश पाराशर, अमृत लाल पाराशर व सहयोगियों की ओर से पौष बड़ा का आयोजन किया गया। सुहागिनों ने पुष्कर सरोवर के घाट पर जाकर अपने सास-ससुर को सरवर पहनाए। गायों को चारा खिलाया गया तथा तिल से बने लड्डू-गजक बांटे गए।

Read More: Patrika Bird Fair 2020 : अजमेर में पत्रिका बर्ड फेयर 17 जनवरी से

संक्रांति का पुण्यकाल आज

इस बार 14 जनवरी को रात 2 बजकर6 मिनट पर सूर्य के धन राशि से मकर राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति पर्व का दान पुण्य, कर्म, तीर्थ स्नान सहित सभी कार्यक्रम बुधवार को किए जाएंगे। इस अवसर पर तिल एवं तेल से बनी हुई वस्तुएं, मिष्ठान्न फल अनाज, वस्त्र व पकौड़ों का दान किया जा सकेगा।

Read More: Makar Sankranti: महकेंगे तिल के लड्डू, चलेगा दान-पुण्य का दौर