5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

URS MUBARAK: जन्नती दरवाजा खुला, मलंगों का जुलूस आज आएगा

हिलाल कमेटी चांद की इत्तला का इंतजार करेगी

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Feb 24, 2020

अजमेर। ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 808 वें उर्स(urs mubarak) के मौके पर सोमवार को सुबह साढे चार बजे आस्ताने में जायरीन के दाखिल होने के लिए जन्नती दरवाजा (jannati darwaja) खोल दिया गया। यह दरवाजा पूरे उर्स के दौरान खुला रहेगा। मलंगो का जत्था झंडियां (झंडे) लेकर दिल्ली स्थिति हजरत कुतबुद्दीन काकी. से रवाना होकर गगवाना स्थिति हजरत मुश्ताक शाह अली दरगाह पहुंच कर सोमवार सुबह अजमेर चिल्ले पर पहुंचेगे।मलंगों का जुलूस झंडियों के साथ इसी दिन शाम को दरगाह(dargah sharif) पहुंचेगा। जबकि हिलाल कमेटी चांद की इत्तला का इंतजार करेगी। यदि सोमवार को चांद नजर आता है तो उर्स की पहली महफिल होगी। यदि चांद दिखाई नहीं दिया तो उर्स मंगलवार से विधिवत रूप से शुरू होगा।

Read More: 808th urs : गुम्बद पर मधुमक्खियों का छत्ता…कहीं मचा न दे भगदड़