30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
MDSU: दिसंबर में भरने शुरू होंगे सालाना परीक्षा फार्म
Play video

MDSU: दिसंबर में भरने शुरू होंगे सालाना परीक्षा फार्म

हर साल सितंबर-अक्टूबर में फार्म भरवाने के दावे किए जाते रहे हैं। इस बार कमोबेश हालात वैसे ही दिख रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Nov 2019, 7:14 AM IST

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) साल 2020 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म (online exam form) दिसंबर में भरवाएगा। परीक्षा विभाग और प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां जारी हैं।

Read More: राजस्थान में यहां सामने आया चौंकाने वाला परिणाम, कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

विश्वविद्यालय सालाना परीक्षाओं के फार्म प्रतिवर्ष ऑनलाइन भरवाता है। केवल साल 2016 को छोडकऱ प्रशासन हमेशा नवंबर-दिसंबर से पहले फार्म नहीं भरवा पाया है। जबकि हर साल सितंबर-अक्टूबर में फार्म भरवाने (form filling) के दावे किए जाते रहे हैं। इस बार कमोबेश हालात वैसे ही दिख रहे हैं।

Read More: सीएम अशोक गहलोत बोले- मिलावटखोरों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए

दिसंबर में भरवाए जाएंगे फार्म
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह (prof r. p. singh) ने बताया कि सत्र 2018-19 की वार्षिक परीक्षाओं और परिणाम में कुछ विलंब हुआ है। तकनीकी फर्म (technical firm) के निर्धारण और अन्य प्रक्रिया जारी है। दिसंबर में परीक्षा फार्म भरने शुरू हो जाएंगे। कॉलेज (colleges) को भी आवश्यक निर्देश भेजे जा रहे हैं।

Read More: Rajasthan Board : बोर्ड परीक्षाओं के लिए साढ़े पांच हजार से अधिक परीक्षा केन्द्र

सीबीएसई-आरबीएसई आगे
सीबीएसई (cbse) और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (rbse) प्रतिवर्ष सितंबर-अक्टूबर में सालाना परीक्षा फार्म भरवा लेते हैं। इससे उन्हें करोड़ों रुपए का राजस्व, परीक्षा तैयारी और परिणाम निकालने में आसानी होती है दोनों बोर्ड (boards) क्रमश: 32 लाख और 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों (students) की परीक्षाएं कराते हैं।

Read More: Big Issue: अनुमान पर चल रही पेड़-पौधों की गणना, नहीं कोई वैज्ञानिक तरीका

जबकि विश्वविद्यालय 3.50 लाख विद्यार्थियों (students) की परीक्षाएं ही कराता है। फार्म में लेटलतीफी से वह राजस्व, परीक्षा आयोजन और परिणाम (result) निकालने में देरी करता है।

Read More: Birds Died: सांभर झील में बढ़ रहा घातक प्रदूषण, खेल रहे पक्षियों की जिंदगी से

फैक्ट फाइल
विश्वविद्यालय की स्थापना-1987
सम्बद्ध कॉलेज-275
कॉलेज में पंजीकृत विद्यार्थी: 3.50 लाख
कैंपस में अध्ययनरत विद्यार्थी: 1 हजार