29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) स्थगित
Play video

RPSC: सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) स्थगित

अभ्यर्थियों ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और खाद्य मंत्री रमेश मीणा को ज्ञापन देकर तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Oct 2019, 9:44 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने सहायक अभियंता (Assistant engineer exam) (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 9 से 11 अक्टूबर तक होनी थी। अभ्यर्थियों की मांग और कार्मिक विभाग (DOP) के आदेशानुसार फुल कमीशन ने यह फैसला लिया।

read more: Ramleela: शाही ठाठ से निकली श्रीराम बारात

संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयोग ने पूर्व में 9 से 11 अक्टूबर तक सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 कराना तय किया था। कार्मिक विभाग ने हाल में पत्र भेजकर परीक्षा तिथि (exam date) आगे बढ़ाने की अनुशंषा की। इस मामले में फुल कमीशन (full commission) की बैठक में परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब यह परीक्षा 3 से 5 दिसंबर तक कराई जाएगी।

read more: अजमेर डिस्कॉम ने फ्यूल सरचार्ज 2 पैसे घटाया

अभ्यर्थियों की थी मांग
अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी आरक्षित वर्गों के कट ऑफ माक्र्स (cut of marks) सामान्य वर्ग (general) से ऊपर चले गए थे। इसके खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने बीते सितंबर में अंतरिम आदेश (enterim order) देकर ऐसे सभी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (main exam) में शामिल करने को कहा था। अभ्यर्थियों ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और खाद्य मंत्री रमेश मीणा को ज्ञापन देकर तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी।

read more: प्रेक्षाध्यान सेहत का खजाना,अभ्यास कर अजमेर के लोगों ने जाना

परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी…
हाईकोर्ट के आदेशानुसार आयोग ने 1228 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (main exam) के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया। इनमनें सहायक अभियंता यांत्रिकी (mechenical )/विद्युत (electrical) में 911, सहायक अभियंता सिविल (civil) में 314 और पंचायती राज विभाग में तीन अभ्यर्थी शामिल किए गए। पूर्व में 18 जुलाई को घोषित परिणाम में कुल 14 हजार 66 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के योग्य घोषित किया गया था। अब दिसंबर में होने वाली परीक्षा में कुल 15 हजार 354 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

read more: विद्युत पोल गिरने से तीन मोटरसाइकिलें चकनाचूर