
rpsc ajmer
अजमेर. प्रदेश भर के अन्य पिछड़ा वर्ग (obc) और अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) से सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 की तिथि बढ़ाने की मांग की है। अभ्यर्थियों (aspirants) ने आयोग से परीक्षा तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने का आग्रह किया है।
अभ्यर्थियों ने राजस्व मंत्री (revenue minister) हरीश चौधरी, खाद्य मंत्री (food and civil supply)रमेश चंद मीणा को ज्ञापन देकर बताया कि आयोग ने बीते वर्ष 16 से 18 दिसंबर तक सहायक अभियंता भर्ती (assistant engineer exam) -2018 की प्रारंभिक परीक्षा कराई थी। इसका परिणाम 18 जुलाई को जारी किया गया। इसके तहत परिणाम (result) में अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी आरक्षित वर्गों के कट ऑफ माक्र्स (cut of marks) सामान्य वर्ग (general category) से ऊपर चले गए।
इसके खिलाफ राजस्थान उ"ा न्यायालय (rajasthan high court) में याचिका लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देकर आरक्षित वर्ग (reserve category) के उन सभी अभ्यर्थियों जिनके कट ऑफ माक्र्स सामान्य (general) से अधिक हैं, उन्हें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण कर मुख्य परीक्षा (main exam) में शामिल करने को कहा है।
समय कम, कैसे करेंगे तैयारी...
अभ्यर्थियों ने बताया कि आयोग ने 9 से 11 अक्टूबर तक सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 (main exam) कराना तय किया है। महज 9 दिन में मुख्य परीक्षा की तैयारी (exam prepration) करना मुश्किल है। पूर्व में भी आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 में परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई गई थी। आयोग को हजारों अभ्यर्थियों के हित में मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।
Published on:
30 Sep 2019, 7:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.