30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: फिर उठी ये मांग, तीसरी बार मंडराया भर्ती परीक्षा पर संकट
Play video

RPSC: फिर उठी ये मांग, तीसरी बार मंडराया भर्ती परीक्षा पर संकट

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने 3 से 13 जनवरी तक होने वाली परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Nov 2019, 4:10 PM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 पर फिर संकट मंडरा सकता है। अभ्यर्थियों ने स्नातकोत्तर और बीएड अंतिम वर्ष के परिणाम में विलंब को ढाल बनाकर परीक्षा तिथि (exam dates) आगे बढ़ाने की मांग कर दी है।

Read More: बारातियों ने पेट्रोल पम्प पर मचाया उत्पात, तोडफ़ोड़ कर दो लाख लूटे

नए सिरे से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने 3 से 13 जनवरी तक होने वाली परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। मोहम्मद इमरान, दौलत पूनिया, राहुल, ओमप्रकाश और अन्य ने बताया कि आयोग ने प्राध्यापक भर्ती परीक्षा से पहले स्नातकोत्तर उत्तर्राद्र्ध (PG Final) और बीएड अंतिम वर्ष के परिणाम जारी होने की शर्त लगाई है। जबकि विश्वविद्यालय मई-जून तक परीक्षा कराने के बाद इनके नतीजे घोषित करते हैं। जनवरी में परीक्षा होने पर उनके स्नातकोत्तर उत्तर्राद्र्ध और बीएड अंतिम वर्ष (final year) नतीजे नहीं निकल सकेंगे। ऐसे में आयोग को परीक्षा तिथि आगे खिसकानी चाहिए।

Read More: किसी को नहीं परवाह, रोज बह रहा हजारों लीटर पानी

दो बार आ चुकी है अड़चन
आयोग ने 15 से 23 जनवरी 2019 तक यह परीक्षा कराना तय किया था। अभ्यर्थियों के धरने-प्रदर्शन और सरकार की अनुशंषा पर आयोग (rpsc )ने परीक्षा 15 से 25 जुलाई को परीक्षा कराना तय किया। इस दौरान अति पिछड़ा वर्ग (mbc) को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWC) को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हुआ। आयोग को इसके दोबारा फार्म भरवाने पड़े।

Read More: Fraud : पाक नागरिक ने अजमेर में बनाया धोखाधड़ी का शिकार, दिल्ली से सहयोगी के साथ गिरफ्तार

इन विषयों की परीक्षा
सामान्य ज्ञान (ग्रुप ए, बी और सी), हिंदी, संस्कृत, राजस्थानी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, संगीत, बायलॉजी, इकोनोमिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, फिजिक्स, इतिहास, कॉमर्स एवं एग्रीकल्चर, केमिस्ट्री, समाजशास्त्र, गणित, होम साइंस, ड्राइंग

Read More: PHED : सरकारी आवास में व्यवसायिक गतिविधि, अधिकारी बेपरवाह


काउंसलिंग के लिए तुरन्त भरें विस्तृत आवेदन पत्र

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) के अभ्यर्थियों की विषयवार काउंसलिंग 18 नवंबर से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों का विस्तृत आवदेन पत्र भरना जारी है।
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की पात्रता की जांच के लिए विचारित सूचियां 29 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी की गई थी। इनमें शामिल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच काउंसलिंग के माध्यम से होगी।

Read More: RPSC: हो जाएं तैयार, वरिष्ठ अध्यापक काउंसलिंग 18 से