30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: बीते चार महीने, आरएएस मुख्य परीक्षा के नतीजे का इंतजार
Play video

RPSC: बीते चार महीने, आरएएस मुख्य परीक्षा के नतीजे का इंतजार

आयोग की मानें तो आवश्यक अंदरूनी परीक्षण जारी हैं। पुख्ता जांच के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 3 Nov 2019, 7:14 AM IST

अजमेर. आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 के परिणाम का अभ्यर्थियों को इंतजार है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) द्वारा परीक्षा कराए चाह महीने बीत चुके हैं। आयोग की मानें तो आवश्यक अंदरूनी परीक्षण (examine) जारी हैं। पुख्ता जांच के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा।

Read More: MDSU: चार महीने बाद परीक्षाएं, फार्म का नहीं अता-पता

आयोग ने 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा (RAS Mains exam) का आयोजन किया था। यह परीक्षा कई परेशानियों के बाद हो पाई थी। राजस्थान हाईकोर्ट (rajasthan highcourt) की सिंगल बैंच ने बीते अप्रेल में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। आयोग की याचिका पर खंडपीठ (highcourt doble beench) ने बीती 29 मई को सिंगल बैंच के फैसले को निरस्त (क्वैश) कर दिया था। मालूम हो कि यह परीक्षा 1017 पदों की भर्ती के लिए कराई गई है।

Read More: Failure: एक्सपर्ट को ना किराया ना पारिश्रमिक, यूं कौन देगा मुफ्त में कोचिंग

अभ्यर्थियों की नजर परिणाम पर
आरएएस मुख्य परीक्षा हुए चार महीने हो गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य परीक्षा के परिणाम (exam result ) निकालने पर रोक कायम है। खुद आयोग ने इसके खिलाफ एसएलपी दायर की है। इस दौरान आयोग ने कॉपियों की जांच (copies checking) जरूर शुरू की है। आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती त्रुटिरहित चाहता है। अभ्यर्थियों के पदस्थापन में परेशानियां नहीं आए।

Read More: CBSE: सीबीएसई जुटा 2020 की परीक्षाओं तैयारी में

2020 में मिलेंगे अफसर

परीक्षा परिणाम के बाद साक्षात्कार (interview) कराने में आयोग को चार से पांच माह लगेंगे। यह भर्ती (recruitment) साल 2020 में ही पूरी हो पाएगी। 2016-17 की भर्ती की तरह कोई पेच नहीं आया तो अभ्यर्थियों को जल्द पदस्थापन मिलेंगे।

Read More: लम्बी दूरी की बसें हुई बंद,14 हजार किमी घटाए

फैक्ट फाइल…आरएएस परीक्षा-2018
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती परीक्षा के आवेदन-2 अप्रैल से मई 2018 तक

Read More: First day : 197 ने आवेदन फार्म तो लिए, लेकिन एक ने भी दाखिल नहीं किया पर्चा

आरएएस प्री. परीक्षा का आयोजन-5 अगस्त (पंजीकृत 4 लाख 97 हजार 048, परीक्षा में बैठे-3 लाख 67 हजार)
आरएएस प्री. परीक्षा का परिणाम-23 अक्टूबर

आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन-25 और 26 जून
(पंजीकृत-22 हजार 984, परीक्षा में बैठे-18 हजार अभ्यर्थी)

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2018 के परिणाम का परीक्षण जारी है। सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद नतीजा जल्द जारी किया जाएगा।

दीपक उप्रेती, अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग