30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा 3 जनवरी से
Play video

RPSC: प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा 3 जनवरी से

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा पर दो बार संकट मंडरा चुका है। आयोग को 12 अक्टूबर तक दोबारा फार्म भरवाने पड़े थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 7 Nov 2019, 7:44 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने प्राध्यापक (school lecturer exam) (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

Read More: Law Admission: स्टूडेंट्स 9 नवंबर तक भरें एलएलबी प्रथम वर्ष के फार्म

राजस्थान के सभी संभागीय जिला मुख्यालयों (divisonal head quarter) पर अगले वर्ष 3 से 13 जनवरी तक परीक्षा कराई जाएगी। ग्रुप ए का सामान्य ज्ञान विषय (general knowledge) का पेपर 3 जनवरी, ग्रुप बी का 6 जनवरी और ग्रुप सी का 9 जनवरी को होगा। यह जानकारी सचिव रेणु जयपाल ने दी है।

Read More: RPSC: सीएमओ-राजभवन के बीच घूम रही सदस्यों की फाइल

दो बार स्थगित हुई थी परीक्षा
प्राध्यापक भर्ती परीक्षा पर दो बार संकट (danger on exam) मंडरा चुका है। पहले यह परीक्षा 15 से 23 जनवरी 2019 तक प्रस्तावित थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा तिथि (exam date) आगे बढ़ाने के लिए धरने दिए। सरकार की अनुशंषा पर आयोग (rpsc) ने परीक्षा 15 से 25 जुलाई तक कराना तय किया। इसी दौरान अति पिछड़ा वर्ग (MBC) को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण (reservation) देने का फैसला हो गया। ऐसे में आयोग को 12 अक्टूबर तक दोबारा फार्म भरवाने पड़े थे।

Read More: पुलिया से बह रहा पानी दे रहा हादसे को न्योता

ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम (आयोग के अनुसार)
ग्रुप ए
3 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे-हिंदी4 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-संस्कृत दोपहर 2 से 5 बजे-राजस्थानी

ग्रुप बी
6 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे-राजनीति विज्ञान7 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-भूगोल एवं म्यूजिक, दोपहर 2 से 5 बजे-बायलॉजी8 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-इकोनोमिक्स, दोपहर 2 से 5 बजे-पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं फिजिक्स

ग्रुप सी
9 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से 5 बजे-इतिहास
10 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-इंग्लिश, दोपहर 2 से 5 बजे-कॉमर्स एवं एग्रीकल्चर
11 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-केमिस्ट्री, दोपहर 2 से 5 बजे-समाजशास्त्र
12 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-गणित, दोपहर 2 से 5 बजे-होम साइंस
13 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-पंजाबी, दोपहर 2 से 5 बजे-ड्राइंग

Read More: Election : चुनावों में 1 लाख 21 हजार मतदाता वोट डाल सकेंगे