30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Thef t: चोरों का धावा, दुकान से चुराए मोबाइल और कैश
Play video

Thef t: चोरों का धावा, दुकान से चुराए मोबाइल और कैश

पड़ौसियों ने सुबह फोन पर दुकान के ताले टूटने की जानकारी दी। उसने क्रिश्चयनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फैक्ट फाइल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 16 Oct 2019, 7:15 AM IST

अजमेर. शहर में चोरों (theft case in ajmer) का पगफेरा कायम है। रातीडांग-ईदगाह क्षेत्र में मोबाइल शॉप (mobile shop) से चोर हजारों रुपए के मोबाइल अैार कैश (cash) ले उड़े। दुकानदार ने क्रिश्चयनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

read more: Smart City Ajmer : अब इसलिए आरपीएफ जवान यहां करेंगे मोटर साइकिल से

हनुमानराम की ईदगाह क्षेत्र में मोबाइल एक्सेसीरीज (mobile assesiries) की शॉप है। उसने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने ताला तोडकऱ (lock break) 15 से 20 छोटे मोबाइल और करीब 10 एन्ड्रॉयड फोन चुरा लिए।

read more: ख्वाजा साहब की दरगाह में पुलिस का सर्च अभियान, क्षेत्रवासियों में मची खलबली

इसके अलावा गल्ले (cash counter) में रखने 5 हजार कैश भी उड़ा लिया। कैश सहित चुराए गए समान की कीमत 50 हजार (50 thousand) रुपए है। उसे पड़ौसियों ने सुबह फोन (phone) पर दुकान के ताले टूटने की जानकारी दी। उसने क्रिश्चयनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

read more: Tortoise speed: युवाओं को है इंतजार, कब बनेगा डिजिटल डाटा बैंक

फैक्ट फाइल
15 सितंबर-अर्जुनलाल सेठी नगर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य (principal) किशन गोपाल वैष्णव के सूने मकान में10 लाख रुपए के गहने, नकदी चुराई।
16 सितंबर-दरगाह क्षेत्र में लंगरखाना गली स्थित मोहम्मद अरशद की नगीने (gems shop) की दुकान से 2.50 लाख रुपए के नगीने-अंगूठियों की चोरी।

read more: अजमेर का टाइगर, टोंक का ब्लैक ग्रेनाइट लाएगा खुशहाली, विदेशों में भी एक्सपोर्ट
28 सितंबर-पुरानीमंडी स्थित साड़ी की दुकान से गल्ले (cash) में रखे 2.50 लाख रुपए की हुई चोरी।
5 अक्टूबर-भगवानगंज इलाके में गौरीशंकर के निर्माणाधीन मकान (house) से चोर गैस सिलेंडर, बिजली फिटिंग (electric fiting) सहित 1.50 लाख रुपए का सामान ले उड़े।

read more: Online Cheating-केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए बीस हजार
12 अक्टूबर को चोर पुलिस लाइंस चौराहा निवासी राजेंद्र कुमार चौहान के ई-रिक्शा (e-rickshow) से चोरों ने 30 हजार रुपए की बैटरी और कंट्रोलर उड़ा लिया था।

read more: Initiative-यातायात पुलिस ने गोद लिया फाउंटेन-स्मारक