4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
Ambikapur News: गर्भवती को कांवड़ पर ढोकर परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, VIDEO हुआ वायरल
Play video

Ambikapur News: गर्भवती को कांवड़ पर ढोकर परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, VIDEO हुआ वायरल

VIDEO Viral: अंबिकापुर से एक हृदय विदारक वीडियो सामने आया है। जहां सड़क के अभाव में परिजन गर्भवती महिला को कावर पर ढो कर ले जा रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 1 Dec 2024, 3:46 PM IST

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण गर्भवती महिला को ग्रामीण कांवर में उठाकर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में विकास की कमी की ओर इशारा कर रहा है। यह मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला कुरमेंन के बरढोडगा पारा का है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम मरेया का बताया जा रहा है। सड़क के अभाव में ग्रामीण गर्भवती महिला को कांवर से केदमा अस्पताल लेकर जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने महिला को कांवर में लिटाकर केदमा अस्पताल ले जा रहा है, क्योंकि गांव तक सड़क न होने के कारण किसी अन्य साधन का उपयोग करना संभव नहीं था।