19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Watch video.. राजिम महाकुंभ में हुई महाआरती
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / Videos / Watch video.. राजिम महाकुंभ में हुई महाआरती

Watch video.. राजिम महाकुंभ में हुई महाआरती

राजिम कुंभ कल्प मेला में जबलपुर से पहुंची साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में महानदी की महाआरती की गई। इस महाआरती में साधु-संतों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर करीब 3000 भक्त मौजूद थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 26 Feb 2025, 1:43 PM IST

आचार्य तट पर बने 11 मंचों से बैठकर-खड़े होकर फिर चारों दिशाओं में घूमकर मां गंगा के स्वरूप की आरती की गई। Aarti of Mother Ganga was performed by sitting and standing on the 11 platforms built on the Acharya Ghat and then by moving in all four directions. राजिम कुंभ कल्प मेला के नदी क्षेत्र पुराने मेला मैदान में साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में महानदी की महाआरती की गई। Mahaarati of Mahanadi was performed under the guidance of Sadhvi Pragya Bharti. आचार्य-पुरोहित ने मां गंगा का आह्वान कर श्रद्धा के साथ वैदिक रीति से आरती उतारी।

गंगा की आराधना

आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु शाम से ही अपना स्थान सुरक्षित कर लिए। महाआरती में 11 पंडि़तों ने लयबद्ध होकर मां गंगा की आराधना करते हुए आरती किए। इसके बाद शिव स्त्रोत और शिव तांडव का सस्वर पाठ पूरे वातावरण में ऊर्जा का संचार करते हुए धर्म, आस्था, श्रद्धा की खुशबू से क्षेत्र का कण-कण आतुर हो राममय हो गया।

आरती में बड़ी संख्या में लोग हो रहे शामिल

महाआरती में प्रतिदिन साधु-संतों, स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालु शामिल हैं। राजिम कुंभ कल्प मेला की संध्या आरती के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर साध्वी प्रज्ञा भारती, चंदू लाल साहू, पूर्व सांसद, अंकित मिश्रा, मनीषा रावटे, एसपी, राजिम, रिंकेश मौजूद थे। https://www.patrika.com/news-bulletin/watch-video-bhilai-both-parties-are-in-doubt-about-the-result-of-by-election-19399426