8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
Bilaspur News: मारपीट का Live Video… 10 रुपए की थाली के लिए आपस में भिड़े छात्र, जमकर चले लात–घुसे
Play video

Bilaspur News: मारपीट का Live Video… 10 रुपए की थाली के लिए आपस में भिड़े छात्र, जमकर चले लात–घुसे

Bilaspur News: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में बीटेक के सिनियर और जूनियर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 12 Sep 2024, 2:51 PM IST

Bilaspur News: बिलासपुर गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नए एडमिशन के साथ ही छात्रों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। यही वजह है कि कैंपस में आए दिन मारपीट के मामले सामने हैं। मंगलवार को भी ऐसा मामला सामने आया, जब स्वाभिमान थाली के लिए लाइन में लगने को लेकर सीनियर व जूनियर छात्र आपस में भिड़ गए।

मंगलवार शाम ओल्ड कैंटीन में संचालित 10 रुपए की स्वाभिमान थाली में खाने के लिए लाइन लगी थी। इसी दौरान सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच लाइन में लगने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता गया और दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद एक गुट ने बाहर से कुछ अन्य छात्रों का बुला कर फिर से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते फिर से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच कुछ छात्रों ने फिर हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इधर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

मारपीट का Video वायरल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह कॉलेज के कैंपस में छात्र एक- दूसरे पर हाथ और पैर चला रहे हैं। मारपीट के बीच कुछ छात्रों द्वारा बीच बचाव भी किया जा रहा है। लेकिन छात्र रुकने का नाम नहीं ले रहे है और नहीं कुछ बोलने का मौका भी नहीं दे रहे हैं और स्टूडेंट्स एक दूसरे पर झापड़ बरसा रहे हैं।