27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर
Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर ही मौत, देखें VIDEO
Play video

Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर ही मौत, देखें VIDEO

Bilaspur News: लोरमी में दशहरे की रात एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस कांस्टेबल को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Google source verification

Road Accident: बिलासपुर जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस कांस्टेबल की घटनास्थ पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल का नाम प्रशांत मसीह है, जो लोरमी के चिल्फी थाना में तैनात था।

आपको बता दें कि, मृतक कांस्टेबल प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे। हादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे। इसी बीच रात तकरीबन 9 बजाकर 36 मिनट के करीब अचानक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से आकर उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चालक फरार

इस घटना के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी (Road Accident) मिलने के बाद चिल्फी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कांस्टेबल प्रशांत मसीह का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लोरमी भेज दिया है।